एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने पांच लाख रूपए के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है।

देश की खबरें | मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 13 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने पांच लाख रूपए के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बुधवार को बताया कि जिले के चिकपाल और मारजुम गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य हिड़मा मुचाकी को मार गिराया है।

पल्लव ने बताया कि मुचाकी के सर पर पांच लाख रूपए का इनाम था।

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब चिकपाल और मारजुम गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी हुयी जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए, बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां नक्सली मुचाकी का शव और नौ एमएम पिस्टल बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य मुचाकी के खिलाफ क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).