खेल की खबरें | पैदल चाल में रजत पदक जीतने वाली प्रियंका फैशन के मामले में किसी से कम नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी भगवान कृष्ण की भक्ति करने के साथ खुद को ‘फैशनेबल’ बनाये रखती हैं।

बर्मिंघम, छह अगस्त  राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी भगवान कृष्ण की भक्ति करने के साथ खुद को ‘फैशनेबल’ बनाये रखती हैं।

   शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में जब वह अपनी स्पर्धा में चुनौती पेश कर रही थी तब उनकी अंगुलियों पर विभिन्न देशों के झंडे बने हुए थे। उसके बाल ‘स्टाइलिश’ तरीके से कटे हुए है और उन्होंने अपने किट को बेहतरीन तरीके से सजाया है।

प्रियंका ने कहा, ‘‘मुझे फैशनेबल कपड़े पहनना और नई चीजों का इस्तेमाल करना पसंद हैं। स्पर्धा में भाग लेने से पहले मैं सोचती थी कि मैं अपनी किट कैसे तैयार करूं और मेरा हेयर स्टाइल कैसा होगा।’’

अपनी स्पर्धा से पहले उन्होंने ने अपने नाखूनों को उन देशों के झंडों से रंगा था जहां उन्होंने प्रतिस्पर्धा की थी।

प्रियंका ने कहा, ‘‘मैंने अपने नाखूनों को उन देशों के झंडे से भी रंगा है जहाँ मैं प्रतिस्पर्धा करती आयी हूँ। राष्ट्रमंडल खेलों के कारण मेरे नाखून पर इंग्लैंड, ओलंपिक खेलों के कारण जापान का झंडा है। मैंने स्पेन में भी प्रतिस्पर्धा की है इसलिए वहां का भी झंडा है।’’

पैदल चाल में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोस्वामी ने कहा, ‘‘मेरे पास भगवान कृष्ण (मूर्ति) भी हैं और मैं उन्हें हर प्रतियोगिता में अपने साथ ले जाती हूं और वह आज मेरे लिए किस्मत लेकर आए है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\