देश की खबरें | ग्वालियर में प्रियंका ने रानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

ग्वालियर, 21 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, विपक्ष के नेता गोविंद सिंह और पार्टी के अन्य नेता प्रियंका गांधी के साथ यहां स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीबाई के स्मारक पर गए और पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद उनका गांधी मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

पिछले 40 दिनों में प्रियंका का मप्र में दूसरा दौरा है। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि इससे पहले उनका ग्वालियर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

इससे पहले प्रियंका ने 12 जून को जबलपुर में एक रैली को संबोधित कर प्रदेश में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने जबलपुर में कहा था कि अगर कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आती है तो वह पांच योजनाएं लागू करेगी जिनमें महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता, 100 यूनिट मुफ्त बिजली और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल हैं।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\