खेल की खबरें | प्रियंका गोस्वामी और एकनाथ तौराम्बेकर ने 35 किमी पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी और एकनाथ तौराम्बेकर ने शनिवार को यहां विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला और पुरूष 35 किग्रा स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये, हालांकि वे पदक स्थान के ‘ब्रैकेट’ में काफी नीचे रहे।

मस्कट, पांच मार्च ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी और एकनाथ तौराम्बेकर ने शनिवार को यहां विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला और पुरूष 35 किग्रा स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये, हालांकि वे पदक स्थान के ‘ब्रैकेट’ में काफी नीचे रहे।

प्रियंका गर्म मौसम में हुई पैदल चाल स्पर्धा में 20वें स्थान और एकनाथ 27वें स्थान पर रहे।

प्रियंका ने 35 किमी स्पर्धा में पहली बार हिस्सा लिया, उन्होंने तीन घंटे 13 मिनट और 19 सेकेंड का समय निकाला।

वही एकनाथ ने दो घंटे 45 मिनट 17 सेकेंड से राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

इस स्पर्धा में महिला वर्ग का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड रमनदीप कौर (तीन घंटे 15 मिनट 17 सेकेंड) और पुरूष वर्ग में राम बाबू (दो घंटे 46 मिनट 31 सेकेंड) के नाम था जो उन्होंने सितंबर 2021 में राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप के दौरान बनाया था।

बाद में संदीप कुमार पुरूषों की 20 किमी स्पर्धा में 1:26:45 सेकेंड के समय से 13वें स्थान पर रहे। यह उनका विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान रहा। उन्होंने 2014 में विश्व पैदल चाल कप की 50 किमी स्पर्धा में 20वां स्थान हासिल किया था, इस तरह उन्होंने इस प्रदर्शन में सुधार किया।

युवा सूरज पंवार 1:28:18 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से 25वें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान