देश की खबरें | प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दाखिल करेंगी नामांकन, रोड शो करेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
वायनाड (केरल), 23 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
प्रियंका मंगलवार रात अपनी मां एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ यहां पहुंचीं।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी वायनाड पहुंचे। जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय ये सभी नेता प्रियंका के साथ मौजूद रहेंगे।
इनके अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ नेता भी प्रियंका के प्रति समर्थन दिखाने के लिए मौजूद रहेंगे।
नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के साथ यहां कलपेट्टा में पूर्वाह्न 11 बजे रोड शो करेंगी।
प्रियंका गांधी वाद्रा के कार्यक्रम के अनुसार, रोड शो के बाद पूर्वाह्न 11.45 बजे वह लोगों को संबोधित करेंगी और उसके बाद वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
उनका मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है।
राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

