ताजा खबरें | प्रियंका गांधी वाद्रा ने मेरठ, आगरा और मथुरा में किया रोड शो
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने मेरठ, आगरा और मथुरा जिलों में रोड शो में हिस्सा लिया तथा उप्र की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी की मेहनत रंग लाएगी।
लखनऊ, आठ फरवरी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने मेरठ, आगरा और मथुरा जिलों में रोड शो में हिस्सा लिया तथा उप्र की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी की मेहनत रंग लाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विकास, महिला अधिकार, किसानों की स्थिति, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के रोडमैप के साथ उनके मुद्दे उठा रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने रोड शो में मतदाताओं से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पार्टी को वोट देने की अपील की।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ प्रियंका गांधी मेरठ के हस्तिनापुर पहुंचीं और जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद लिया। बयान के अनुसार प्रियंका के साथ एक स्मृति साझा करते हुए माताजी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का हस्तिनापुर से विशेष लगाव था।
मवाना पहुंचने पर प्रियंका वाद्रा और सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के साथ ट्रैक्टर पर सवार हुए और लोगों से वोट मांगे।
बयान के अनुसार, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ' लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा गूंजता रहा।
बाद में, मथुरा में उन्होंने कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और मथुरा के उम्मीदवार प्रदीप माथुर की मौजूदगी में विश्राम घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लिया और यमुना की पूजा की। उन्होंने इसके बाद प्रदीप माथुर के समर्थन में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया।
आगरा के खेरागढ़ में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने आगरा में मंडी समिति से खेरागढ़ मुख्य बाजार तक रोड शो किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

