देश की खबरें | प्रियंका गांधी सात मई को कर्नाटक के मुल्की में जनसभा को संबोधित करेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)
(फाइल फोटो के साथ)
मैंगलुरु, छह मई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को यहां पहुंचेंगी। पार्टी ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस नेता मंजूनाथ भंडारी ने कहा कि प्रियंका मुल्की के कोलनाड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
उन्होंने कहा कि इस जनसभा में मैंगलुरु उत्तर, मूडबिद्री और काउप निर्वाचन क्षेत्रों से लगभग 50 हजार लोग हिस्सा लेंगे।
इस बीच, मैंगलुरु उत्तर से जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार मोहिउद्दीन बावा ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता एच डी कुमारस्वामी रविवार को कृष्णापुरा में पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
बावा ने कहा कि जद (एस) के नेता सी एम इब्राहिम और बी एम फारूक भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

