देश की खबरें | पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले प्रियंका गांधी संक्षिप्त दौरे पर जयपुर पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार को संक्षिप्त यात्रा पर जयपुर पहुंची।
जयपुर, सात मार्च पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार को संक्षिप्त यात्रा पर जयपुर पहुंची।
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी पांच राज्यों के चुनावों के बाद के प्रबंधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ चर्चा करेंगी।
प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के साथ यहां पहुंचीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, गुजरात कांग्रेस के प्रमुख डॉ. रघु शर्मा ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की।
कांग्रेस नेता का जयपुर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
जयपुर हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि जनता ने सोच समझकर वोट किया होगा। जनता सही निर्णय लेगी।’’
उत्तर प्रदेश में अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अभी जब परिस्थितियां बनेगी, तभी तो देखेंगे कि क्या होता है.. चुनाव के परिणाम आयेंगे, उसके बाद पता चलेगा।’’
जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है वहां से पार्टी विधायकों को राजस्थान लाये जाने की अफवाहों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह तो भविष्य की बात है।
अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत बजट पर पूछे गये सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा ‘‘मैंने बजट नहीं देखा है। मैं उत्तर प्रदेश चुनाव में व्यस्त रही हूं। इसलिये इस पर कुछ कह नहीं पाऊंगी।’’
बाद में गांधी ने एक होटल में स्वयंसेवी संस्थान (एनजीओ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।
सूत्रों ने बताया कि चुनिंदा उद्यमियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ डिनर के लिए मुख्यमंत्री निवास पर पहुंची।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

