अगरतला, 21 अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा जल्द ही त्रिपुरा और हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा कर सकती हैं।
त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रॉय बर्मन ने कहा कि वह दौरे के संबंध में उनसे पहले ही बात कर चुके हैं।
उन्होंने यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ''मैं पहले ही अपनी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा से बात कर चुका हूं और उनका जल्द ही मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करने का कार्यक्रम है।''
रॉय बर्मन ने बताया कि अपनी त्रिपुरा यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव गोमती जिले में त्रिपुरेश्वरी मंदिर का दौरा करेंगी।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किए गए रॉय बर्मन का उनके समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में अभिनंदन किया।
वह त्रिपुरा से पहले कांग्रेस नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा, "कार्य समिति में मेरा शामिल होना न केवल व्यक्तिगत गौरव की बात है, बल्कि उन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व की बात है, जो पूर्वोत्तर राज्य में निडर होकर काम कर रहे हैं।"
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY