Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा के सिरसा में कुमारी शैलजा के लिए रोड शो किया
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सिरसा से पार्टी उम्मीदवार कुमारी शैलजा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए बृहस्पतिवार को एक रोड शो किया.
सिरसा (हरियाणा), 23 मई : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सिरसा से पार्टी उम्मीदवार कुमारी शैलजा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए बृहस्पतिवार को एक रोड शो किया. यह रोड शो लगभग एक घंटे तक चला. इस दौरान प्रियंका ने शैलजा और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ एक खुले वाहन में खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया.
यह हरियाणा में उनका पहला ऐसा चुनावी कार्यक्रम था. पार्टी के झंडे लेकर चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' के नारे लगाए और प्रियंका पर फूलों की वर्षा की. यह रोड शो लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले हुआ. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election Phase 6th: आज थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार, 25 मई को 8 राज्यों की 58 सीट पर होगी वोटिंग
शैलजा हरियाणा में कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा हैं और उनका मुकाबला भाजपा के अशोक तंवर से है. शैलजा की तरह तंवर भी कांग्रेस में रहते हुए हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

