विदेश की खबरें | प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लॉस एंजिलिस में अपने घर पर दीपावली मनाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति व गायक निक जोनस के साथ पारंपरिक तरीके से दीपावली का त्योहार मनाया।
लॉस एंजिलिस, पांच नवंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति व गायक निक जोनस के साथ पारंपरिक तरीके से दीपावली का त्योहार मनाया।
पीली साड़ी पहने 39 वर्षीय अभिनेत्री ने लास एंजिलिस स्थित अपने आवास पर पारंपरिक तरीके से पूजा की। उनके पति सफेद कुर्ता-पायजामा पहने थे ।
इंस्टाग्राम पर पूजा की कई तस्वीरें साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘‘देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम अपने घर में उनकी कृपा की प्रार्थना करते हैं। दीपावली की शुभकामनाएं।’’
पूजा के कुछ ही घंटों बाद प्रियंका पति-पत्नी ने अपने घर पर दोस्तों के लिए दिवाली की पार्टी की।
वहीं, 29 वर्षीय जोनस ने एक छोटा वीडियो साझा करके कहा है कि वह बहुत खुश हैं कि प्रियंका ने उन्हें कई भारतीय त्योहारों से रूबरू कराया है।
उनकी पार्टी में संगीतकार जॉन लीजेंड और उनकी पत्नी व मॉडल क्रिसी टिगेन भी शामिल हुईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)