एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रियंका चतुर्वेदी ने विमान दुर्घटना की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मीडिया में लीक होने की जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर इस बात की तहकीकात की मांग की कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच से जुड़ी प्रारंभिक रिपोर्ट के विवरण भारत में जारी होने से पहले अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कथित तौर पर कैसे लीक हो गये।

देश की खबरें | प्रियंका चतुर्वेदी ने विमान दुर्घटना की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मीडिया में लीक होने की जांच की मांग की

नयी दिल्ली, 14 जुलाई शिवसेना (उबाठा) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर इस बात की तहकीकात की मांग की कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच से जुड़ी प्रारंभिक रिपोर्ट के विवरण भारत में जारी होने से पहले अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कथित तौर पर कैसे लीक हो गये।

नायडू को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट ‘‘लीक’’ होने की औपचारिक जांच की जानी चाहिए।

रिपोर्ट के लेखन के संबंध में पारदर्शिता की मांग करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि जांच समिति के सभी सदस्यों के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए और अंतरिम रिपोर्ट पर समिति के प्रत्येक सदस्य के हस्ताक्षर होने चाहिए।

विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने शनिवार को एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान संबंधी दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों सहित 260 लोगों की मौत हो गई थी।

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही उड़ान संख्या एआई171 के उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान एक इमारत से टकरा गया था।

चतुर्वेदी ने लिखा, ‘‘मैं आपको विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा हाल ही में जारी अंतरिम जांच रिपोर्ट को जिस तरह से लिया गया और प्रसारित किया गया, उसके बारे में गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं, विशेष रूप से भारत में रिपोर्ट के आधिकारिक रूप से सार्वजनिक होने से पहले अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में मीडिया रिपोर्ट सामने आने के आलोक में।’’

उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक सुरक्षा, पायलटों के मनोबल और भारत की वैश्विक विमानन स्थिति पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को देखते हुए यह लिख रही हैं।

चतुर्वेदी ने ‘एक्स’ पर अपना पत्र साझा करते हुए कहा, ‘‘क्योंकि एआई171 दुर्घटना और इसकी अंतरिम रिपोर्ट के संबंध में जो कुछ हो रहा है, उस पर कोई मूकदर्शक नहीं रह सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).