एजेंसी न्यूज

मिजोरम के निजी स्कूल लॉकडाउन की अवधि के दौरान केवल 50 प्रतिशत फीस लेंगे

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह फैसला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, छात्र संगठनों, मिजोरम इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन (एमआईएसए) और अन्य हितधारकों की हुई बैठक में लिया गया।

मिजोरम के निजी स्कूल लॉकडाउन की अवधि के दौरान केवल 50 प्रतिशत फीस लेंगे
जमात

आइजोल, पांच मई मिजोरम के निजी स्कूल लॉकडाउन की अवधि के लिए छात्रों से केवल 50 प्रतिशत फीस लेंगे।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह फैसला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, छात्र संगठनों, मिजोरम इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन (एमआईएसए) और अन्य हितधारकों की हुई बैठक में लिया गया।

यह फैसला कई छात्र संगठनों द्वारा लॉकडाउन की अवधि में फीस में रियायत देने की अपील के बाद आया।

अधिकारी ने बताया कि सभी निजी और गिरजाघरों द्वारा संचालित स्कूलों से गरीब बच्चों को फीस में छूट देने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला किया गया कि जिन स्कूलों ने अप्रैल के महीने की पूरी फीस ले ली है, वे मई महीने की फीस नहीं लें। इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षामंत्री लालंचदामा राल्ते ने की।

उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों की संस्था एमआईएसए ने इससे पहले कहा था कि लॉकडाउन की अवधि के लिए वह पूरी फीस वसूलेगा क्योंकि स्कूलों को अपने कर्मचारियों को वेतन भी देना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).