एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | निजी विद्यालय की छात्रा और एक शिक्षिका लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा और एक महिला शिक्षक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | निजी विद्यालय की छात्रा और एक शिक्षिका लापता

जयपुर, तीन जुलाई राजस्थान में बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा और एक महिला शिक्षक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लापता छात्रा के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि लड़की का धर्म परिवर्तन करने के लिए अपहरण किया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की सभी कोण से जांच की जा रही है और दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि एक निजी विद्यालय में 12वीं की छात्रा हिंदू है, जबकि शिक्षिका मुस्लिम है और उसकी उम्र 21-22 साल है।

अपहरण के संबंध में शनिवार को डूंगरगढ़ पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

डूंगरगढ थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने कहा, “लड़की 30 जून को विद्यालय जाने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन वह ना तो विद्यालय पहुंची और ना ही घर लौटी। जब उसके परिवार के सदस्यों ने पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि उसकी शिक्षिका निदा बहलीम भी गायब है।”

उन्होंने बताया कि छात्रा के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि यह धर्म परिवर्तन की साजिश है, लेकिन उनका पता लगने पर ही सारी चीजें स्पष्ट हो पायेंगी।

उन्होंने बताया कि कई टीम छात्रा और शिक्षिका का पता लगाने के काम में जुटी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).