देश की खबरें | निजी तेल कंपनी का कर्मचारी 102 दिन बाद रिहा, उल्फा ने किया था अपहरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उल्फा ने अरुणाचल प्रदेश से एक निजी तेल कंपनी के दो कर्मचारियों को अगवा कर लिया था और उनमें से एक को 102 दिनों के बाद रिहा कर दिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, तीन अप्रैल उल्फा ने अरुणाचल प्रदेश से एक निजी तेल कंपनी के दो कर्मचारियों को अगवा कर लिया था और उनमें से एक को 102 दिनों के बाद रिहा कर दिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

असम राइफल्स द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि दक्षिण अरुणाचल प्रदेश में बल के एक गश्ती दल ने शनिवार को चांगलांग जिले में भारत-म्यांमा सीमा पार करते हुए एक व्यक्ति को रोका।

बयान के अनुसार, ‘‘व्यक्ति की पहचान क्विप्पो ऑयल एंड गैस इंफ्रा लिमिटेड के कर्मचारी प्रणव कुमार गोगोई के रूप में हुई, जिसे उल्फा (आई) द्वारा 21 दिसंबर 2020 को अरुणाचल प्रदेश के इनाऊ से अगवा कर लिया गया था। व्यक्ति को लोंगवी में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है।’’

बिहार के रहने वाले दूसरे कर्मचारी राम कुमार का अभी पता नहीं चला है।

उल्फा (आई) ने उनके अपहरण की जिम्मेदारी ली थी, हालांकि, समूह ने रिहाई पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

अरुणाचल प्रदेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 51 वर्षीय अपहृत कर्मचारी शनिवार दोपहर लोंगवी गांव में मिले और जयरामपुर पुलिस थाने में बयान दर्ज कराने के बाद, उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान