विदेश की खबरें | निजी चंद्र लैंडर चंद्रमा पर उतरा, लेकिन स्थिति का पता नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछली बार जब ‘इंट्यूटिव मशीन्स’ नामक इस कंपनी ने एक वर्ष पहले चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारा था, तो वह तिरछा होकर गिर गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पिछली बार जब ‘इंट्यूटिव मशीन्स’ नामक इस कंपनी ने एक वर्ष पहले चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारा था, तो वह तिरछा होकर गिर गया था।

कंपनी का सबसे नया ‘एथेना लैंडर’ योजना के अनुसार चंद्रमा की कक्षा से बाहर निकल गया। उसमें एक ‘आइस ड्रिल’, एक ड्रोन और दो रोवर लगे हैं। एक घंटे तक ऐसा लगा कि यह ‘लैंडर’ अच्छी तरह उतर रहा है लेकिन ‘मिशन कंट्रोल’ को उसके उतरने की पुष्टि करने में थोड़ा समय लगा।

मिशन निदेशक और सह-संस्थापक टिम क्रेन ने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि हम सतह पर पहुंच गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह मूल्यांकन करने का काम कर रहे हैं कि सतह पर हमारा अभिविन्यास (झुकाव/कोण) वास्तव में क्या है।’’

अधिकारियों ने बताया कि ‘एथेना’ नियंत्रकों (कंट्रोलर) से संपर्क कर रहा था और सौर ऊर्जा पैदा कर रहा था, लेकिन ‘लैंडिंग’ के 20 मिनट बाद भी क्रेन यह पुष्टि करने में असमर्थ थे कि लैंडर के साथ सब कुछ ठीक है या नहीं।

नासा और इंट्यूटिव मशीन्स ने इस लैंडिंग का सीधा प्रसारण अचानक समाप्त करते हुए कहा कि बाद में वे और जानकारियां साझा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\