जरुरी जानकारी | उच्च आर्थिक वृद्धि दर बनाए रखने के लिए निजी निवेश महत्वपूर्णः सीईए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि अगर निजी पूंजी निर्माण में तेजी आती है, तो भारत की आर्थिक वृद्धि तेज हो सकती है।
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि अगर निजी पूंजी निर्माण में तेजी आती है, तो भारत की आर्थिक वृद्धि तेज हो सकती है।
नागेश्वरन ने कहा कि कोविड महामारी के बाद कंपनियों की वित्तीय बैलेंस शीट सकारात्मक रही है।
उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ''आर्थिक वृद्धि के लिए हमें निवेश व्यय की जरूरत है... अगर बहुप्रतीक्षित निजी पूंजी निर्माण बढ़ जाए तो भारत की आर्थिक वृद्धि तेज हो सकती है।''
सीईए ने बताया कि निजी कॉरपोरेट क्षेत्र में विश्वास पैदा करने के लिए सरकार ने 2019 में कॉरपोरेट कर की दर कम कर दी थी।
नागेश्वरन ने निजी क्षेत्र से अनिश्चितता को स्वीकार करने और सक्रिय रूप से निवेश करने का आग्रह किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)