जरुरी जानकारी | निजी इक्विटी, उद्यम पूंजी निवेश जुलाई में 69 प्रतिशत घटकर तीन अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (पीसी) कोषों (वीसी) ने इस साल जुलाई के महीने में घरेलू कंपनियों में 69 प्रतिशत कम यानी तीन अरब डॉलर का निवेश किया है। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

मुंबई, 10 अगस्त निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (पीसी) कोषों (वीसी) ने इस साल जुलाई के महीने में घरेलू कंपनियों में 69 प्रतिशत कम यानी तीन अरब डॉलर का निवेश किया है। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

ईवाई और इंडियन प्राइवेट इक्विटी एंड वेंचर कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में आया निवेश साल के किसी भी महीने के हुए निवेश में सबसे कम है। जून में 4.9 अरब डॉलर का निवेश आया था, तब 118 सौदे हुए थे।

सौदों की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो जुलाई, 2022 में 74 सौदे हुए जो एक साल पहले के 134 सौदों से कम है।

ईवाई इंडिया के भागीदार विवेक सोनी ने कहा कि सौदे कम होने की वजह विकसित दुनिया विशेषकर अमेरिका में मंदी और ऊंची ब्याज दरें हो सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तरलता पर लगाम और बढ़ती मुद्रास्फीति की वैश्विक बाधाओं के बीच लगभग छह महीने तक जुझारू रहने के बाद पहली बार भारतीय पीई/वीसी निवेश प्रवाह ने कुछ सुस्ती दिखाई है।

स्टार्टअप में निवेश भी 76 प्रतिशत कम होकर 82 करोड़ डॉलर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\