रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश जनवरी-मार्च में 89 प्रतिशत घटकर 22.2 करोड़ डॉलर रहा
रियल एस्टेट में पीई निवेश पिछले साल की इसी अवधि में 202.3 करोड़ डॉलर रहा था।
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश इस साल जनवरी-मार्च के दौरान 89 प्रतिशत घटकर 22.2 करोड़ डॉलर (1,640 करोड़ रुपये)रहा। कोलियर्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण वैóश्विक आर्थिक नरमी के बीच पीई निवेश घटा है।
रियल एस्टेट में पीई निवेश पिछले साल की इसी अवधि में 202.3 करोड़ डॉलर रहा था।
रिपोर्ट में रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश 2020 में घटकर 3.5 अरब डॉलर रह सकता है जो पिछले साल 6.4 अरब डॉलर था।
इस साल के पहले तीन महीने में कुल 22.2 करोड़ डॉलर के निवेश में से ‘ऑफिस’ यानी दफ्तर बाजार ने 14.3 करोड़ डॉलर जबकि होटल क्षेत्र ने 7.9 करोड़ डॉलर प्राप्त किये।
कोलियर्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘मौजूदा नरमी के कारण देश के रिýयल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश घटा है। कुल मिलाकर निजी इक्विटी निवेश पहली तिमाही में 22.2 करोड़ डॉलर रहा जो तिमाही आधार पर 62 प्रतिशत जबकि सालाना आधार पर 89 प्रतिशत कम है।’’
रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए निवेश्क 2020 की पहली छमाही में निवेश का निर्णय सोच समझकर करेंगे। इससे भारत में पीई निवेश कम होने की आशंका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

