देश की खबरें | पुणे में निजी विमानन कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक गांव के पास निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक गांव के पास निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विमान सुबह करीब आठ बजे बारामती तालुका के गोजुबावी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बारामती थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रभाकर मोरे ने कहा,'' रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान गोजुबावी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''
उन्होंने कहा,''हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है। मामले में जांच जारी है।''
निजी विमानन अकादमी के विमान से जुड़ी यह चार दिनों के अंदर हुई दूसरी घटना है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान बारामती तालुका के कफ्ताल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक पायलट घायल हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

