विदेश की खबरें | निजी सेना के प्रमुख ने रूस के अहम शहर पहुंचने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रीगोझिन ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रोस्तोव-ओन-डॉन में स्थित रूसी सैन्य मुख्यालय में खड़े नजर आ रहे हैं। यह मुख्यालय यूक्रेन में युद्ध पर नजर रखता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रीगोझिन ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रोस्तोव-ओन-डॉन में स्थित रूसी सैन्य मुख्यालय में खड़े नजर आ रहे हैं। यह मुख्यालय यूक्रेन में युद्ध पर नजर रखता है।

प्रीगोझिन ने दावा किया कि उनके बलों ने शहर में स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें एक हवाई पट्टी भी शामिल है। सोशल मीडिया पर जारी एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि सड़कों पर सैन्य वाहन और टैंकर मौजूद हैं।

प्रीगोझिन के कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस की सुरक्षा सेवाओं ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके मद्देनजर राजधानी मॉस्को और रोस्तोव-ऑन-डॉन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ‘वैग्नर’ प्रमुख रूसी शहर में कैसे घुसे या उनके साथ कितने लड़ाके हैं।

प्रीगोझिन के बगावत का ऐलान करने की वजह से यूक्रेन में रूस का अभियान प्रभावित हो सकता है। ‘वैग्नर’ बलों ने यूक्रेन युद्ध में अहम भूमिका निभाई है और बखमूत शहर पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की, जहां लंबी और भीषण लड़ाई चली।

प्रीगोझिन ने रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की आलोचना भी की है और उन पर अक्षम होने और ‘वैग्नर’ बलों को हथियार व गोला-बारूद की आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया है।

एपी नोमान पारुल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड