एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | निजी अमेरिकी कंपनी का लैंडर ‘बलू घोस्ट’ चंद्रमा पर उतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ‘ब्लू घोस्ट’ लैंडर स्वचालित रूप से चंद्रमा की कक्षा से उतरा, जिसका लक्ष्य चंद्रमा के उत्तरपूर्वी छोर पर स्थित प्रभाव बेसिन में स्थित प्राचीन ज्वालामुखी गुंबद की ढलानों पर पहुंचना था।

विदेश की खबरें | निजी अमेरिकी कंपनी का लैंडर ‘बलू घोस्ट’ चंद्रमा पर उतरा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ‘ब्लू घोस्ट’ लैंडर स्वचालित रूप से चंद्रमा की कक्षा से उतरा, जिसका लक्ष्य चंद्रमा के उत्तरपूर्वी छोर पर स्थित प्रभाव बेसिन में स्थित प्राचीन ज्वालामुखी गुंबद की ढलानों पर पहुंचना था।

कंपनी के मिशन कंट्रोल ने बताया कि, ‘‘हम चांद पर हैं’’। साथ ही उसने बताया कि लैंडर की स्थिति ‘‘स्थिर है’’।

टेक्सास स्थित कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने इस अंतरिक्ष यान को विकसित किया है। एक दशक पहले स्थापित स्टार्टअप फायरफ्लाई को एक सहज, सीधी लैंडिंग ने ऐसा पहला निजी संगठन बना दिया है, जिसने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतारा है।

केवल पांच देशों रूस, अमेरिका, चीन, भारत और जापान ने ही ऐसी सफलता मिलने का दावा किया है।

दो अन्य कम्पनियों के ‘लैंडर’ के भी इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है।

फ्लोरिडा से जनवरी के मध्य में प्रक्षेपित किये गये 6 फुट 6 इंच (2 मीटर) लंबे ‘लैंडर’ ने नासा के लिए चंद्रमा पर 10 प्रयोग किये।

चंद्रमा की ओर जाते हुए, ‘ब्लू घोस्ट’ ने अपने गृह ग्रह की अद्भुत तस्वीरें भेजीं। लैंडर ने चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाने के बाद भी चंद्रमा की सतह के विस्तृत चित्र लिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).