खेल की खबरें | पृथ्वी साव के शतक से नार्थम्पटनशर जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने के बाद पृथ्वी साव ने रविवार को यहां वनडे कप में फिर शतक जड़कर नार्थम्पटनशर को डरहम के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलायी।

चेस्टर ली स्ट्रीट, 13 अगस्त पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने के बाद पृथ्वी साव ने रविवार को यहां वनडे कप में फिर शतक जड़कर नार्थम्पटनशर को डरहम के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलायी।

साव ने महज 76 गेंद में 15 चौके और सात छक्के लगाकर नाबाद 125 रन की पारी खेली जिससे नार्थम्पटनशर ने 198 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

तेज गेंदबाज ल्यूक प्रोक्टर ने नौ ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके जिससे नार्थम्पटनशर ने डरहम को 43.2 ओवर में महज 198 रन पर समेट दिया।

सलामी बल्लेबाज साव के तू्फानी शतक से नार्थम्पटनशर ने यह लक्ष्य सिर्फ 25.2 ओवर में हासिल कर लिया। रॉब कियोग ने साव का साथ निभाते हुए 40 गेंद में 42 रन बनाये।

मुंबई के बल्लेबाज साव ने नौ अगस्त को 153 गेंद में 244 रन की शानदार पारी खेली थी जिसमें 28 चौके और 11 छक्के जड़े थे। इस मैच में नार्थम्पटनशर ने समरसेट को 87 रन से हराया था।

साव ने भारत के लिए अपना पिछला मुकाबला 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेला था। वह भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे हैं।

वह पिछले महीने दलीप ट्राफी में पश्चिम क्षेत्र की तरफ से खेले थे लेकिन प्रभावित नहीं कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\