खेल की खबरें | टाइफाइड के उपचार के बाद पृथ्वी को अस्पताल से छुट्टी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मुंबई, 15 मई दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यह जानकारी दी।

बाइस साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी को इस महीने की शुरुआत में तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उनका टाइफाइड का उपचार किया गया।’’

फ्रेंचाइजी की चिकित्सा टीम पृथ्वी की हालत पर नजर रख रही है।

फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘पृथ्वी टीम होटल लौट चुके हैं जहां वह अभी उबर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।’’

पृथ्वी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पिछला मुकाबला एक मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला था और तब से वह टीम के तीन मुकाबलों में नहीं खेल पाए हैं।

पृथ्वी की वापसी से दिल्ली की टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्वयं अस्पताल से इस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें जल्द वापसी की उम्मीद है।

उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली की टीम फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर के लिए उम्दा सलामी जोड़ीदार ढूंढने में नाकाम रही। मनदीप सिंह और श्रीकर भरत दोनों शीर्ष क्रम में नाकाम रहे।

पृथ्वी ने मौजूदा आईपीएल सत्र में अब तक नौ मैच में 28.77 के औसत से 259 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 रहा।

दिल्ली की टीम अभी 12 मैच में 12 अंक जुटा चुकी है और प्ले आफ में जगह बनाने के लिए उसे अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें