देश की खबरें | अस्पताल से कैदी फरार, सिपाही निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस मामले मे सिपाही को निलम्बित कर दिया गया है जबकि पी ए सी जवान के खिलाफ कार्यवाही के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उच्चाधिकारियो को लिखा है।
इस मामले मे सिपाही को निलम्बित कर दिया गया है जबकि पी ए सी जवान के खिलाफ कार्यवाही के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उच्चाधिकारियो को लिखा है।
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में बागपत से अरूण शर्मा नाम अभियुक्त को गिरफ्तार किया था ।
नौ फरवरी को गिरफ्तार हुए आरोपी को 21 फरवरी को हरिद्वार अदालत में एक पेशी पर भेजा गया था जहां से लौटने के दौरान उसे उल्टी हुई थी।
उन्होंने बताया कि कैदी अरूण को जिला कारागार मे लाकर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जब उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उसे मेडिकल कालेज मे भर्ती किया । उन्होंने बताय कि इसके बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली के एम्स मे भर्ती कराया गया ।
एसपी के मुताबिक एम्स में बंदी रक्षक आदित्य सोम ओर पी ए सी के जवान विवेक कोशिक उसके साथ थे ।
मांगलिक ने बताया कि दोनो पुलिसकर्मियो को चकमा देकर अरूण शर्मा शनिवार को वहां से फरार हो गया ।
न्होंने बताया कि लापरवाही बरतने के कारण आदित्य सोम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया जबकि पी ए सी के जवान के विरूद भी कार्यवाही की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

