देश की खबरें | मुंबई के लिए एकल प्राधिकार बनाना प्राथमिकता: आदित्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री एवं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि आर्थिक राजधानी के लिए एक एकल प्राधिकार का गठन राज्य सरकार की प्राथमिकता है जिससे ‘‘ बेहतर जवाबदेही तय’’ करने में मदद मिलेगी।

मुंबई,तीन मार्च महाराष्ट्र के मंत्री एवं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि आर्थिक राजधानी के लिए एक एकल प्राधिकार का गठन राज्य सरकार की प्राथमिकता है जिससे ‘‘ बेहतर जवाबदेही तय’’ करने में मदद मिलेगी।

आदित्य ने कहा कि शहर के स्थानीय निकाय,एमएमआरडीए और आवास के लिए महाडा जैसी राज्य सरकार के अधीन आने वाली एजेंसियां और इनके अलावा भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकार एवं पत्तन जैसी केन्द्र सरकार के अधीन आने वाली संस्थाएं , कुल मिला कर 16 एजेंसिया वर्तमान में देश की आर्थिक राजधानी को चला रही हैं।

आदित्य ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) में एक सत्र के दौरान कहा,‘‘ हम वर्तमान में मुंबई के लिए एक एकल प्राधिकार के बारे में विचार कर रहे हैं, मुंबई को चलाने के लिए एक मुख्य संस्था।’’

आदित्य का यह बयान ऐसी खबरों के बीच आया है कि राज्य में शिवसेना के सहयोगी दल इस कदम से खुश नहीं है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस प्रकार के प्राधिकार पर सबसे पहले ध्यान केन्द्रित करना है।

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शिव सेना नीत महा विकास अघाड़ी सरकार के घटक दल हैं।

आदित्य ने कहा,‘‘ तो जब हमारे पास एक एकल प्राधिकार होगा, तो आपके पास एक जिम्मेदारी होगी। आप हमें पहले से कहीं अधिक जिम्मेदार ठकरा सकते हैं ।’’

इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते विदेशी पर्यटकों के नहीं आ पाने को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र अगले दो वर्ष में घरेलू पर्यटन बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान