एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देने से खेल में मदद मिली: स्टार्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के सीनियर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने स्वीकार किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए अतीत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लुभावनी पेशकश ठुकराईं जिससे उन्हें अपने खेल में सुधार करने में मदद मिली।

खेल की खबरें | अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देने से खेल में मदद मिली: स्टार्क

सिडनी, 24 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के सीनियर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने स्वीकार किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए अतीत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लुभावनी पेशकश ठुकराईं जिससे उन्हें अपने खेल में सुधार करने में मदद मिली।

पिछले हफ्ते हुई नीलामी में दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा और यह 2015 के बाद पहली बार है जब वह आईपीएल का हिस्सा बनेंगे।

स्टार्क ने कहा कि आईपीएल के दौरान ब्रेक से उन्हें तरोताजा होने और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए फिट रहने में मदद मिली।

‘एएपी’ ने स्टार्क के हवाले से कहा, ‘‘एक तरह के क्रिकेट कार्यक्रम को व्यवस्थित करना ही काफी कठिन है, एक साथ दो की बात तो छोड़ ही दो। इसलिए मैंने हमेशा क्रिकेट से दूर एलिसा के साथ समय बिताया है या परिवार के साथ समय बिताया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए तैयार और फिट रहने के लिए अपने शरीर को तरोताजा रखा।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। मुझे लगता है कि इससे निश्चित रूप से मेरे टेस्ट क्रिकेट को मदद मिली है। पैसा हमेशा अच्छा होता है और निश्चित रूप से इस साल भी था लेकिन मैंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता दी है और मुझे लगता है कि इससे मेरे खेल को मदद मिली है।’’

आईपीएल में स्टार्क पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ थे। वह आईपीएल में अब तक सिर्फ इसी टीम की ओर से खेले हैं।

बेंगलोर ने 2014 में स्टार्क को अनुबंधित किया था और उन्होंने अब तक 27 मैच में 7.17 की इकोनॉमी दर से 34 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर चार विकेट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).