देश की खबरें | आयोजन स्थल से अधिक महत्वपूर्ण सिद्धांत है : दशहरा रैली से पहले शिंदे ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि आयोजन स्थल से कहीं अधिक महत्वपूर्ण सिद्धांत है। शिंदे का यह बयान उनके खेमे द्वारा दशहरा रैली किये जाने से पहले आया है।

मुंबई, तीन अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि आयोजन स्थल से कहीं अधिक महत्वपूर्ण सिद्धांत है। शिंदे का यह बयान उनके खेमे द्वारा दशहरा रैली किये जाने से पहले आया है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पांच अक्टूबर को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित होने वाला उनके खेमे का कार्यक्रम सफल रहेगा क्योंकि रैली में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

शिंदे ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा, ‘‘मैंने आयोजन स्थल (बीकेसी) का दौरा किया है और तैयारी पूरे जोरशोर से जारी है। पूरे राज्य से लाखों लोग रैली में आएंगे और सभी विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि उन्हें कोई असुविधा नहीं हो। हमारी तैयारियां कल (मंगलवार को) पूरी हो जाएंगी और यह रैली सफल रहेगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना में उनका खेमा पार्टी के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे द्वारा सुझाये गये विचारों को आगे ले जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैदान (दशहरा रैली आयोजन स्थल) के बजाय सिद्धांत महत्वपूर्ण है। हम बाल ठाकरे के विचारों को आगे ले जा रहे हैं।’’

शिवसेना का उद्धव ठाकरे नीत खेमा मध्य मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में खुद की दशहरा रैली करेगा।

उल्लेखनीय है कि दोनों खेमे ‘मूल’ शिवसेना होने का दावा कर रहे हैं और उनकी रैली को उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

शिंदे खेमा ने भी अपनी रैली शिवाजी पार्क में करने की अनुमति देने संबंधी एक अर्जी दी थी। लेकिन जब यह विषय बंबई उच्च न्यायालय में आया तब अदालत ने ठाकरे खेमा को अपना वार्षिक कार्यक्रम वहां करने की अनुमति दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर