एजेंसी न्यूज

UP: अमेठी में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में निजी स्कूल का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है.

UP: अमेठी में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में निजी स्कूल का प्रधानाचार्य गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अमेठी (उप्र), 22 अगस्त : उत्तर प्रदेश के अमेठी में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने आज लड़की को एक फॉर्म भरने के बहाने से बुलाया था जिसके बाद 17 वर्षीय छात्रा छुट्टी होने के बावजूद आधार कार्ड लेकर स्कूल गई. यह भी पढ़ें : बांके बिहारी मंदिर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का सुझाव

अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि प्रधानाचार्य ने स्कूल में उसके साथ छेड़खानी की. मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी अमर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).