एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आईटीआई स्कूल के प्रधानाचार्य ने पारिवारिक कलह को लेकर की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव में दीनबन्धु शाह (44 वर्ष) ने बुधवार रात आईटीआई स्कूल प्रांगण स्थित अपने आवास में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

देश की खबरें | आईटीआई स्कूल के प्रधानाचार्य ने पारिवारिक कलह को लेकर की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव में दीनबन्धु शाह (44 वर्ष) ने बुधवार रात आईटीआई स्कूल प्रांगण स्थित अपने आवास में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

शाह बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे, लेकिन सुबह खिड़की से देखने पर उनका शव फंदे से लटका दिखा। विद्यालय के कर्मियों ने घटना को देखकर लोगों को जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मृतक दीनबन्धु शाह उड़ीसा राज्य के कटक जिला के प्रहराजपुर के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि मृतक ने आत्महत्या करते समय अपने मोबाइल से सजीव वीडियो भी बनाया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शाह ने पारिवारिक कलह को लेकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).