देश की खबरें | प्रधान ने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उच्च शिक्षा, शोध और कौशल विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिये आमंत्रित किया है और कहा कि इससे न केवल दोनों देशों को लाभ होगा बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच सम्पर्क भी मजबूत होगा।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उच्च शिक्षा, शोध और कौशल विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिये आमंत्रित किया है और कहा कि इससे न केवल दोनों देशों को लाभ होगा बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच सम्पर्क भी मजबूत होगा।

ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए धर्मेन्द्र प्रधान ने ऑस्ट्रेलिया-भारत चैम्बर और मोनाश विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘ शिक्षा, शोध एवं कौशल क्षेत्र में गठजोड़ के उभरते अवसर’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लिया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा, शोध और कौशल को गति प्रदान करने के उद्देश्य से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिये आमंत्रित किया है।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों को उच्च शिक्षा, शोध एवं कौशल विकास के लिये भारत में अपने परिसर स्थापित करने का निमंत्रण देता हूं। इससे दोनों देशों को फायदा होगा, साथ ही लोगों के बीच सम्पर्क भी मजबूत होगा। ’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साक्ष्य आधारित शोध तथा ‘लैब टू लैंड’ और ‘लैंड टू लैब’ के मंत्र को दोहराया और कहा कि यह मानवता के कल्याण एवं प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री ने कहा कि भारत सभी स्तरों पर उत्सुकता आधारित शोध एवं नवाचार की व्यवस्था बनाने की दिशा में सघन प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल विश्वविद्यालय और गति शक्ति विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए दोनों देश पाठ्यक्रम और अन्य पहलुओं को मिलकर विकसित कर सकते हैं।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट