एजेंसी न्यूज

पंजाब में स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

पंजाब के रूपनगर जिले में पिछले 15 वर्षों के दौरान छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न की कई घटनाओं के खुलासे के आधार पर एक निजी स्कूल के प्राचार्य-सह-मालिक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पंजाब में स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार
(Photo Credit : ANI)

रूपनगर (पंजाब), 10 मार्च : पंजाब के रूपनगर जिले में पिछले 15 वर्षों के दौरान छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न की कई घटनाओं के खुलासे के आधार पर एक निजी स्कूल के प्राचार्य-सह-मालिक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान स्कूल के प्राचार्य अमृतपाल धीमान, उसके दोस्त शिव कुमार और एक अन्य सहयोगी नरेश कुमार के रूप में हुई है.

यह विषय कई वर्षों तक ढंका रहा और आरोपी ने कथित तौर पर छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया. यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया, जब आरोपी प्राचार्य के एक दोस्त ने उसके द्वारा बनाई गई छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो गलती से लीक कर दिए. भीम आर्मी के एक स्थानीय नेता अश्विनी कुमार ने पिछले महीने कुछ लीक तस्वीरों के साथ पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Results 2022: शुरूआती रूझानों में बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला कड़ा; टिहरी, मसूरी, घनसाली में BJP को बढ़त

रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने कहा कि सामाजिक कलंक के कारण लड़कियां कई वर्षों तक चुप रहीं, लेकिन अब उन्होंने प्राचार्य के कथित कृत्यों का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्राओं को ट्यूशन के लिए अपने घर पर बुलाता था, जहां उनका यौन उत्पीड़न करता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).