देश की खबरें | प्रधानमंत्री का वक्तव्य किसानों के लिए संतोषजनक नहीं रहा: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य के बाद बुधवार को उन पर ‘जुमलाजीवी’ होने का आरोप लगाया और कहा कि निचले सदन में मोदी के संबोधन के बाद किसानों को कोई संतुष्टि नहीं मिली।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी कांग्रेस ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य के बाद बुधवार को उन पर ‘जुमलाजीवी’ होने का आरोप लगाया और कहा कि निचले सदन में मोदी के संबोधन के बाद किसानों को कोई संतुष्टि नहीं मिली।

प्रधानमंत्री के वक्तव्य के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने आज लोकसभा से बहिर्गमन किया।

सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसान आंदोलन में 200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। फिर भी प्रधानमंत्री कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी कह दिया कि हमारे कानून से किसी को लाभ हो सकता और किसी को हानि हो सकती है। हमने उनसे आग्रह किया कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाए, जैसा कि किसान चाहते हैं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब आप 18 महीने के लिए कानूनों का क्रियान्वयन स्थगित कर सकते हैं तो फिर इन कानूनों को वापस क्यों नहीं ले सकते हैं? आप कैसा देश बनाना चाहते हैं जहां किसानों के रास्ते में कीलें ठोकी जाती हैं?’’

चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के वक्तव्य से कोई संतुष्टि नहीं मिली, इसलिए पार्टी को मजबूरी में सदन से बहिर्गमन करना पड़ा।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जुमलाजीवी ने किसान आंदोलन को पवित्र और आंदोलनकारियों को आंदोलनबाजों से अलग कहा। सवाल है कि सरकार अब तक किससे बात कर रही थी- आंदोलनकारियों से या आंदोलनबाजों से? मोदी के वार्ताकार किसे बेवकूफ बनाते रहे है, आंदोलनकारियों को या आन्दोलनबाजों को? इतना फर्जीवाडा कहां से लाते हैं साहेब?’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\