जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने अगले वित्त वर्ष में 7-7.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) का मानना है कि अगले वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7 से 7.5 प्रतिशत के बीच रहेगी। अगले वित्त वर्ष में संपर्क-सघन और निर्माण क्षेत्रों की स्थिति सुधरने की भी उम्मीद जताई गई है।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) का मानना है कि अगले वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7 से 7.5 प्रतिशत के बीच रहेगी। अगले वित्त वर्ष में संपर्क-सघन और निर्माण क्षेत्रों की स्थिति सुधरने की भी उम्मीद जताई गई है।

ईएसी-पीएम ने बृहस्पतिवार को अपने एक बयान में कहा कि अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर अच्छी रहने की संभावना का यह मतलब नहीं है कि 2022-23 के आम बजट में ऐसे ऊंचे कर राजस्व का अनुमान लगाया जाए, जिसे हासिल कर पाना संभव नहीं है।

बयान के मुताबिक, 2021-22 के आगे देखने पर ईएसी-पीएम के सदस्य 2022-23 में वृद्धि की संभावनाओं को लेकर आशान्वित हैं। आधार प्रभाव के अलावा संपर्क-सघन तथा निर्माण क्षेत्रों की स्थिति भी अगले वित्त वर्ष में सुधरेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है। पहले केंद्रीय बैंक ने 10.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का अनुमान है कि 2021 में भारत वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत और अगले साल 8.5 प्रतिशत रहेगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘एक बार क्षमता इस्तेमाल में सुधार से निजी निवेश की स्थिति भी बेहतर होगी। ऐसे में हमारे सदस्यों का मानना है कि 2022-23 में वास्तविक वृद्धि 7 से 7.5 प्रतिशत के बीच रहेगी।’’

ईएसी-पीएम की बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है कि निजीकरण के लिए भी एक स्पष्ट रूपरेखा होनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर