ताजा खबरें | मुसलमानों के लिए अलग बजट आवंटन का प्रधानमंत्री का आरोप ‘मूर्खतापूर्ण’ : शरद पवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दावा ‘मूर्खतापूर्ण’ है कि कांग्रेस 15 प्रतिशत बजट मुसलमानों के लिए रखना चाहती थी।

नासिक, 16 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दावा ‘मूर्खतापूर्ण’ है कि कांग्रेस 15 प्रतिशत बजट मुसलमानों के लिए रखना चाहती थी।

पवार ने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर कभी बजट आवंटन नहीं हो सकता।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार का बजट पूरे देश के लिए होता है, ना कि किसी जाति या धर्म के लिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों के लिए 15 प्रतिशत धन आवंटित करके देश के बजट को मुस्लिम बजट और हिंदू बजट में विभाजित करना चाहती थी। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आने के बाद तुष्टीकरण की इस नीति को लागू करेगा।

पवार ने कहा कि इस तरह का दावा ‘मूर्खतापूर्ण’ है। उन्होंने कहा, ‘‘जाति और धर्म के आधार पर बजट आवंटन कभी नहीं हो सकता।’’

पवार ने कहा, ‘‘मोदी आजकल जो बोलते हैं, उसमें एक प्रतिशत भी सच नहीं है। उनका आत्मविश्वास डगमगा गया है।’’

पवार ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उनकी रुचि कृषि के विकास पर थी, लेकिन अब वह केवल राजनीति की बात करते हैं।

निकट भविष्य में कांग्रेस में कई क्षेत्रीय दलों का विलय होने संबंधी अपने बयान के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर विचारधारा एक जैसी है तो राजनीतिक दलों का विलय होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी मेरी टिप्पणी से इतने परेशान क्यों हैं? मैंने उद्धव ठाकरे की पार्टी के बारे में नहीं बोला... क्या वह छोटी पार्टी है? पिछले विधानसभा चुनाव में उसे (हमसे) अधिक सीट मिलीं थीं।’’

मुंबई में बुधवार को हुए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए पवार ने कहा कि मुंबई जैसे शहरों में रोडशो करना अच्छा विचार नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी कल जहां गए थे, वह गुजराती बहुल इलाका है। वह एक समुदाय विशेष पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी दलों शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार शाम को मुंबई के घाटकोपर इलाके में विशाल रोडशो किया था।

लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर पूर्वानुमान के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि बदलाव नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग बदलाव चाहते हैं लेकिन मैं यह नहीं बता सकता कि कौन कितनी सीट जीतेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट