देश की खबरें | प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को 20 भारतीय सैन्यकर्मियों के वीरगति को प्राप्त होने के बाद भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है।

नयी दिल्ली, 29 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को 20 भारतीय सैन्यकर्मियों के वीरगति को प्राप्त होने के बाद भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है।

यह संबोधन ऐसे समय भी हो रहा है जब देश कोविड-19 महामारी के रोज बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन में ढील के ‘अनलॉक-2’ में प्रवेश करने जा रहा है जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार रात दिशा-निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | घाटे में गयी टाटा स्टील, मार्च तिमाही में 1,615 करोड़ रुपये की हानि.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (मंगलवार) शाम चार बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’’

देश में कोविड-19 के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह छठा संबोधन होगा।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोविड-19 के 1,247 नए मामले, 92 और मरीजों की मौत.

मोदी ने पिछली बार देश को 12 मई को संबोधित किया था जब उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी।

रविवार को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि भारत ने लद्दाख में अपनी भूमि पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\