देश की खबरें | राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री करेंगे राष्ट्र को संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के एक साल पूरा होने के अवसर पर आगामी 29 जुलाई को राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के एक साल पूरा होने के अवसर पर आगामी 29 जुलाई को राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अध्ययन परिदृश्य को बदलने, शिक्षा को समग्र बनाने और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत बुनियाद रखने के लिए एक मार्गदर्शी सिद्धांत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस सुधार के एक साल पूरा होने के अवसर पर 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’’

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान इस नीति के क्रियान्वयन में हुई अब तक की प्रगति पर बोल सकते हैं और साथ ही आगामी परियोजनाओं की एक रूपरेखा भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पिछले साल 29 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। इस नीति में शिक्षा की पहुंच, समता, गुणवत्ता, वहनीयता और उत्तरदायित्व जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

नई शिक्षा नीति के तहत केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र पर देश की जीडीपी के 6 प्रतिशत हिस्से के बराबर निवेश का लक्ष्य रखा गया है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत ही ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ का नाम बदल कर ‘शिक्षा मंत्रालय’ करने को भी मंज़ूरी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now