देश की खबरें | प्रधानमंत्री 26 फरवरी को न्यूज9 वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को न्यूज9 वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
नयी दिल्ली, 22 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को न्यूज9 वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
न्यूज9 समूह ने एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इस सम्मेलन के 2024 के संस्करण को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और अनुराग ठाकुर भी संबोधित करेंगे।
बयान में कहा गया कि अभिनेत्री कंगना रनौत और रवीना टंडन, ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज और लेखक विवेक संपत भी 25 तथा 26 फरवरी को सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे।
टीवी9 से जुड़े न्यूज9 की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय 'भारत: अगली बड़ी छलांग के लिए तैयार' है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

