देश की खबरें | शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, जवान भी करेंगे शिरकत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात के केवड़िया में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में पहली बार जवान और जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) भी शिरकत करेंगे।

नयी दिल्ली, चार मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात के केवड़िया में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में पहली बार जवान और जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) भी शिरकत करेंगे।

सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) ने एक बयान में कहा कि सैन्य अधिकारियों का प्रमुख आयोजन ''संयुक्त कमांडर सम्मेलन'' तीन साल बाद केवड़िया में बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच हो रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरंभ हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में जवान और जेसीओ मानव संसाधन से जुड़े विषयों पर विशिष्ट सत्रों में भाग लेंगे।

डीएमए ने कहा कि इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्रालय तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शुक्रवार को शिरकत करेंगे।

साथ ही प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत, थल सेना अध्यक्ष एम एम नरवणे, वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और नौ सेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की भी मौजूदगी रहेगी।

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन के आखिरी दिन शनिवार को अपना संबोधन दे सकते हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित रहेंगे।

शीर्ष सैन्य अधिकारियों का यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सेनाओं के पीछे हटने को लेकर लगातार बातचीत जारी हैं।

गत वर्ष पांच मई को भारत और चीनी सेनाओं के बीच सीमा को लेकर गतिरोध आरंभ हुआ था। इसी साल 11 फरवरी को राजनाथ सिंह ने संसद में घोषणा की थी कि भारत और चीन सेनाओं को चरणबद्ध तरीके से पीछे हटाने पर सहमत हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\