देश की खबरें | शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, जवान भी करेंगे शिरकत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात के केवड़िया में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में पहली बार जवान और जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) भी शिरकत करेंगे।

नयी दिल्ली, चार मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात के केवड़िया में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में पहली बार जवान और जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) भी शिरकत करेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरंभ हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में जवान और जेसीओ मानव संसाधन से जुड़े विषयों पर विशिष्ट सत्रों में भाग लेंगे।

इस सम्मेलन में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत, थल सेना अध्यक्ष एम एम नरवणे, वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया, नौ सेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और रक्षा मंत्रालय तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मेलन के आखिरी दिन अपना संबोधन दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

शीर्ष सैन्य अधिकारियों का यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सेनाओं के पीछे हटने को लेकर लगातार बातचीत जारी हैं।

गत वर्ष पांच मई को भारत और चीनी सेनाओं के बीच सीमा को लेकर गतिरोध आरंभ हुआ था। इसी साल 11 फरवरी को राजनाथ सिंह ने संसद में घोषणा की थी कि भारत और चीन सेनाओं को चरणबद्ध तरीके से पीछे हटाने पर सहमत हो गए हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान