देश की खबरें | अहिंसा का माहौल बनाने के लिए देशवासियों को संबोधित करें प्रधानमंत्री : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को देश में अहिंसा का माहौल बनाने के लिये एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देशवासियों को संबोधित करने का आग्रह किया है।

जयपुर, 13 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को देश में अहिंसा का माहौल बनाने के लिये एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देशवासियों को संबोधित करने का आग्रह किया है।

गहलोत ने एक कार्यक्रम में ‘‘प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह अहिंसा का माहौल बनाने के लिए देशवासियों को संबोधित करें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं के मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहिए, ताकि हर वर्ग को संबल मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री से राजस्थान के 13 जिलों के हित में राजस्थान पूर्वी नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की अपील की।

गहलोत ने नागौर के नावां और जयपुर के दूदू में ब्लाक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ऐतिहासिक आयोजन से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है। यही खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक विजेता बनेंगे।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘देश में पहली बार राजस्थान में इस अभूतपूर्व आयोजन से गांव-ढाणी में खेलों का माहौल बना है। राज्य सरकार द्वारा अब हर साल ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण ओलंपिक के सफल आयोजन के बाद शहरी ओलंपिक पर भी विचार कर रहे हैं।’’

गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू कर अब शहरों में भी जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मांग अनुसार हर परिवार को 100 दिन का रोजगार मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर