विदेश की खबरें | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईसीओ देशों के बीच परिवहन संपर्क, आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को आर्थिक सहयोग संगठन (ईसीओ) के नेताओं से अनुरोध किया कि वे क्षेत्र में परिवहन संपर्क के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दें।

इस्लामाबाद, चार मार्च पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को आर्थिक सहयोग संगठन (ईसीओ) के नेताओं से अनुरोध किया कि वे क्षेत्र में परिवहन संपर्क के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दें।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, डिजिटल तरीके से आयोजित ईसीओ के 14वें सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने ईसीओ क्षेत्र के भीतर परिवहन और व्यापार संपर्क बढ़ाने तथा ऊर्जा के प्रवाह को सतत करने के लिए निकट सहयोग की जरुरत पर बल दिया।

सम्मेलन की थीम था... ‘‘कोविड-19 के बाद क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग।’’

पाकिस्तान, ईरान और तुर्की ईसीओ के संस्थापक सदस्य हैं। इसका गठन 1985 में पूर्ववर्ती क्षेत्रीय विकास के लिए सहयोग (आरसीडी) नामक संगठन से हुआ।

बाद में अफगानिस्तान, कजाख्स्तान, किर्गिज गणतंत्र, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान भी ईसीओ के सदस्य बने।

खान ने मार्च 2017 में इस्लामाबाद में हुए ईसीओ के 13वें सम्मेलन के दौरान संगठन के ‘विजन 2025’ को याद किया और उसके क्रियान्वयन की समीक्षा करने तथा आवश्यक सहयोग करने का प्रस्ताव रखा।

प्रधानमंत्री ने परस्पर हित वाली साझेदारी के लिए ईसीओ और अन्य क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच बातचीत के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने ईसीओ क्षेत्र के एकीकरण के लिए अफगानिस्तान में स्थायित्व के महत्व पर भी बल दिया।

ईसीओ के 15वें सम्मेलन का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को ईसीओ के स्थापना दिवस पर तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबट में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\