देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को शुक्रवार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने संसदीय कार्यवाही तथा चर्चा के स्तर को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाई है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को शुक्रवार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने संसदीय कार्यवाही तथा चर्चा के स्तर को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाई है।

नायडू का जन्म आज ही के दिन 1949 को आंध्र प्रदेश के चावातापलेम में हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह दशकों से बेहतरीन तरीके से देश की सेवा कर रहे हैं। वह हमारे नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।’’

मोदी ने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण के लिए उनका जुनून सराहनीय है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे पिछले कई वर्षों में एम. वेंकैया नायडू के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला। मैंने हमेशा उनके जोश और साहस की प्रशंसा की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उपराष्ट्रपति के रूप में, उन्होंने संसदीय कार्यवाही और चर्चा के स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी दीर्घायु की कामना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now