एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जून को वाराणसी आयेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जून को वाराणसी आयेंगे

वाराणसी (उप्र), 11 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे।

प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का यह पहला दौरा होगा।

काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर 18 जून को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान मोदी किसानों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोहनिया या सेवापुरी में किसानों को संबोधित कर सकते हैं।

पटेल ने बताया कि किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे तथा दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे।

पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर वाराणसी में तैयारी शुरू कर दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).