देश की खबरें | काशी में गंगा आरती में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आशीर्वाद लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

वाराणसी (उप्र) 18 जून प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार की शाम यहां दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए।

इसके पहले किसान सम्मेलन में मोदी ने उन्हें तीसरी बार लोकसभा भेजने के लिए वाराणसी के लोगों का आभार जताते हुए कहा, ‘‘अब तो मां गंगा ने भी मुझे जैसे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं।’’

वाराणसी से तीसरी बार सांसद चुने जाने के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर मोदी वाराणसी के दौरे पर आये हैं। प्रधानमंत्री मेहंदीगंज से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

सूर्यास्‍त के समय मोदी लाल कारपेट से सजी सीढ़ियों से उतरकर दशाश्‍वमेध घाट पर पहुंचे। उनके साथ राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे।

अर्चकों के वैदिक मंत्रों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा पूजन और आरती की। इसके बाद उन्‍होंने घाट पर उमड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

अर्चकों ने इसके बाद घाट पर मौजूद सभी लोगों को संकल्प दिलाया ''मैं मां गंगा को, भारत वर्ष को निर्मल एवं स्वच्छ रखूंगा।'' जल संरक्षण के लिए भी सभी को संकल्प दिलाया गया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी फूलों से सजे मंडप में पहुंचे, जहां से वह मां गंगा की महाआरती को निहारते रहे। मधुर भजनों के बीच मोदी लगातार ताली बजाते नजर आए।

घाट पर उपस्थित लोगों ने हर हर महादेव के नारों से प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। मोदी ने हाथ हिला कर अभिवादन स्वीकार किया।

पुलिस लाइन से दशाश्वमेध घाट तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

दशाश्‍वमेध घाट पर इसके पहले गंगा महारानी के जयकारों के बीच शंख ध्वनि की गूंज हुई और इसके बाद हर हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस दौरान अद्भुत दृश्य उभर आया। मंत्रों की गूंज और रोशनी से नहाये हुए माहौल में गंगा महाआरती की गयी।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\