एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो मुंबई में शुरू, भारी भीड़ अभिवादन को जुटी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई महानगर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीट से लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार शाम को मुंबई में विशाल रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्सुकता से सड़क के किनारे खड़े हैं।

ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो मुंबई में शुरू, भारी भीड़ अभिवादन को जुटी

मुंबई, 15 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई महानगर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीट से लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार शाम को मुंबई में विशाल रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्सुकता से सड़क के किनारे खड़े हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक ने उत्तर पूर्व मुंबई में घाटकोपर (पश्चिम) के अशोक सिल्क मिल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अपना रोड शो शुरू किया और जो घाटकोपर(पूर्व) के पार्श्वनाथ चौक पर समाप्त होने से पहले शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरेगा।

उपनगर घाटकोपर में सड़क किनारे लगाए गए अवरोधकों के दोनों ओर हजारों लोग खड़े होकर मोदी का स्वागत कर रहे थे, उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न था और वे उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे।

मछुआरों की वेशभूषा और वारकरी संप्रदाय (जिसके सदस्य भगवान विष्णु के एक रूप भगवान विट्ठल की पूजा करते हैं) की पारंपरिक पोशाक पहने लोगों ने मोदी का स्वागत किया।

लोगों ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के ‘400 साल पुराने सपने को साकार करने’ के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने वाली तख्तियां ले रखी थीं और कुछ पर ‘अबकी बार 400 पार’ (भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य) का नारा लिखा था।

मुंबई में मतदान से पांच दिन पहले घाटकोपर (पूर्व) से घाटकोपर (पश्चिम) तक रोड शो आयोजित किया जा रहा है जिसे भाजापा का गढ़ माना जाता है।

प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर पूर्व मुंबई और उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार मिहिर कोटेचा और उज्ज्वल निकम भी मौजूद है।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के लोकसभा उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में ठाणे जिले के कल्याण और नासिक जिले के डिंडोरी मे दो जनसभाओं संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में मुंबई की छह लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की कुल 13 सीट पर 20 मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).