विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की बिम्सटेक के इतर बांग्लादेश के नेता यूनुस, नेपाल के प्रधानमंत्री ओली से मिलने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के साथ वार्ता कर सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बैंकॉक, तीन अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के साथ वार्ता कर सकते हैं।

पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर भारत आने के बाद मोदी-यूनुस के बीच यह पहली मुलाकात होगी।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर होने की संभावना है।

मोदी के नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ भी बैठक करने की उम्मीद है। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब नेपाल में समाज के एक वर्ग की ओर से राजशाही के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

मोदी म्यांमा के वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलिंग से भी मुलाकात करेंगे, जो ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर हैं, जब देश पिछले सप्ताह आए भीषण भूकंप के प्रभाव से जूझ रहा है।

भारत ने म्यांमा को सहायता पहुंचाई है और ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’ के तहत घायलों के इलाज के लिए अस्थायी अस्पताल स्थापित करके राहत प्रयासों में मदद कर रहा है।

मोदी की यूनुस से मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हसीना के सत्ता से बाहर होने और उस देश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में खटास आई है।

यह मुलाकात यूनुस की हाल की चीन यात्रा की पृष्ठभूमि में भी अहम है, जहां उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के बारे में कुछ टिप्पणियां की थीं, जो भारत को पसंद नहीं आईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान