देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति 'दोषपूर्ण', दुश्मन उत्पन्न कर रही है: खरगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विदेश नीति को 'दोषपूर्ण' बताते हुए कहा कि इसने भारत के चारों ओर दुश्मन उत्पन्न कर दिये हैं।
हैदराबाद, चार जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विदेश नीति को 'दोषपूर्ण' बताते हुए कहा कि इसने भारत के चारों ओर दुश्मन उत्पन्न कर दिये हैं।
खरगे ने यहां 'सामाजिक न्याय समर भेरी' को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के 42 देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने मणिपुर का दौरा नहीं किया है, जहां लोग मर रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, "उनकी विदेश नीति अच्छी नहीं है, जिसकी वजह से हमारे चारों तरफ दुश्मन उत्पन्न हो गए हैं। एक तरफ चीन है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान। आज नेपाल भी हमसे दूर होता जा रहा है। हर कोई हमसे दूर हो रहा है।"
उन्होंने मोदी पर पिछले 11 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था को "चौपट" करने और संविधान को "तहस-नहस" करने का आरोप लगाया।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, "अगर कोई मोदी को टोपी या पदक दे, तो वह उसे पहनकर घूमेंगे।"
खरगे ने कहा कि मोदी को भारतीय किसानों और लोगों की चिंता करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "मोदी जी, आप कहां हैं? वह आठ देशों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन अपने देश के लोगों की ओर नहीं देख रहे। वह इस देश के किसानों की ओर नहीं देख रहे।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

