देश की खबरें | धर्मशाला में जून में होने वाले मुख्य सचिवों के सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

शिमला, 16 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी का अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर 31 मई को शिमला के रिज में एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। हिमाचल प्रदेश में दिसंबर में चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्मेलन और जून में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित धर्मशाला दौरे को लेकर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत से मुलाकात की।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह, प्रमुख सचिव देवेश कुमार और नीति आयोग के अधिकारी योगेश सूरी व संयुक्ता समद्दर भी मौजूद थे।

प्रवक्ता ने कहा कि ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी से दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया।

राज्य जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी बयान में हालांकि सम्मेलन की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान