देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा के शीघ्र स्वस्थ होने की सोमवार को कामना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, चार जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा के शीघ्र स्वस्थ होने की सोमवार को कामना की।

सदानंद गौड़ा के करीबी सहयोगियों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने दोपहर बाद उन्हें फोन किया और करीब तीन मिनट तक उनसे फोन पर बातचीत की।

उनके एक करीबी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने गौड़ा को आराम करने की सलाह दी है।"

मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, राज्य के गृह मंत्री बासवाराज बोम्मई और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने सोमवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 67 वर्षीय गौड़ा रविवार को शिवमोगा से बेंगलुरू आते समय चित्रदुर्ग में निम्न रक्त शर्करा के कारण बेहोश हो गए थे।

मंत्री को पहले चित्रदुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गौड़ा की हालत अब स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now